फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आईजी ने फालवर ने सिपाही की पत्नी को पीटा, हंगामा

आईजी ने फालवर ने सिपाही की पत्नी को पीटा, हंगामा

Tue, 21 May 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
आईजी ने फालवर ने सिपाही की पत्नी को पीटा, हंगामा
- पुलिस लाइन में अराजकता, पुलिस परिवार में आक्रोश
विज्ञापन

- सिविल लाइन थाने तक हंगामा, केस दर्ज करने की मांग
मेरठ।
पुलिस लाइन में सोमवार को दिनदहाडे़ आईजी ऑफिस में तैनात फालोवर और उसकी पत्नी ने सिपाही की पत्नी को पीट दिया। विरोध करने पर क्वार्टरों में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार की महिलाओं से भी फालोवर ने गाली गलौज की। इस वारदात से पुलिसकर्मियों के परिवारों में आक्रोश है। मामले में पुलिस लाइन से सिविल लाइन थाने तक खूब हंगामा हुआ।
मामला पुलिस लाइन परिसर का है, जहां क्वार्टरों में पुलिसकर्मियों के परिवार रहते हैं। क्वार्टर के बाहर तारबंदी को लेकर सिपाही और फालोवर की पत्नी में विवाद हो गया। आरोप है कि फालोवर और उसकी पत्नी ने सिपाही की पत्नी से मारपीट कर दी। सरेआम पुलिसकर्मियों के परिवार को गाली गलौज करता रहा। पुलिस वालों के बच्चों ने यूपी-100 को सूचना दी। यूपी-100 की गाड़ी भी वहां पहुंची। महिलाओं ने फालोवर की शिकायत की। इतना ही नहीं, पुलिस लाइन से लेेकर सिविल लाइन तक पुलिसकर्मियों के परिवार ने हंगामा किया। सिविल लाइन थाने पर तहरीर दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने कहा कि दो महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ था। उनका समझौता हो गया।
विज्ञापन

अवैध बना दिया कमरा
पुलिस लाइन में फालोवर ने अवैध तरीके से एक क्वार्टर के पास कमरा बना लिया है। पुलिसकर्मियों के विरोध करने पर फालोवर ने धमकी दी कि वह आईजी साहब से उनको सस्पेंड करा देगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी घटना न करा दे
र्क्वाटरों में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवार वालों का कहना है कि फालोवर जब से यहां पर आया है, तभी से पुलिस लाइन में अराजकता बढ़ गई है। पुलिस लाइन में बड़ी घटना हो सकती है। लोगों में फालोवर के प्रति गुस्सा है। उनके बच्चों और महिलाओं से वह अभद्रता करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed