फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गर्भवती की मौत पर अस्पताल में हंगामा

गर्भवती की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Sun, 12 May 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती की मौत पर अस्पताल में हंगामा
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित एक क्लीनिक में शनिवार को गर्भवती की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने तोड़फोड़ की। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए।
विज्ञापन

बुलंदशहर निवासी अनुराधा तीन माह की गर्भवती थी। शनिवार को वह पति के साथ एल ब्लॉक हापुड़ चुंगी स्थित क्लीनिक एवं मैटरनिटी सेंटर में रूटीन चेकअप के लिए पहुंची। बताया गया कि चेकअप के दौरान डॉक्टर ने अनुराधा को इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही अनुराधा की हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पाकर परिजन पहुंच गए और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पाकर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप था कि महिला की हालत सामान्य थी। तीन माह की गर्भवती होने के कारण वह रूटीन चेकअप के लिए यहां आयी थी। इसी दौरान इंजेक्शन लगाया गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। डॉक्टर ने आरोपों को निराधार बताया। वहीं, यह भी आरोप हैं कि क्लीनिक घर के अंदर गलत तरीके से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नवजात की मौत पर बिफरे परिजन
गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। किठौर के सौल्दा निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्रवधू की डिलीवरी निजी अस्पताल में हुई थी। बच्चा कमजोर था। इसलिए वहां से दूसरे निजी अस्पताल ले गए। यहां पूरे स्टाफ ने बच्चे के स्वस्थ होने की पुष्टि की। शनिवार सुबह उनके पास अस्पताल से फोन पहुंचा और बताया गया कि नवजात की मौत हो गई है। वह आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। तब तक चिकित्सक नहीं आये थे। उनके हंगामा करने पर चिकित्सक पहुंच गये और लापरवाही के आरोपों को नकार दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कर हंगामा कर रहे लोगों को लौटा दिया। सीएमओ डॉ. राजकुमार के अनुसार दोनों मामलों में शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed