{"_id":"5c181272bdec22570c2f12d6","slug":"154508149515-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही दो छात्राओं को घर में बुलाकर छेडछाड करने तथा कपडे फाडने का आरोप लगा तहरीर दी।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही दो छात्राओं को घर में बुलाकर छेडछाड करने तथा कपडे फाडने का आरोप लगा तहरीर दी।
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
मवाना। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने छात्रा को उसकी बहन समेत स्कूल जाते समय घर में बुलाकर कमरे में बंद कर दिया। वहां उसके पति ने छेड़छाड़ की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी बहन के शोर मचाने पर लोगों ने बमुश्किल बचाया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला निवासी एक नाबालिग ने बताया कि वह तथा उसकी बहन सुबह में स्कूल जा रहे थे। वे मोहल्ले में एक मकान के पास पहुंचे तो एक महिला ने यह कहकर बुलाया कि उनकी मां उसके यहां बैठी है। जिस पर वे दोनों बहनें मकान के अंदर चली गईं। मकान में मौजूद दूसरी महिला ने मुख्य द्वार अंदर से बंद कर दिया। इसमें महिला की पति मौजूद था। उसने छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसके पकड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके तथा उसकी बहन के साथ विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर लोगों को एकत्र होने पर वहां से बचकर भागे। दो महिला तथा एक पुुरुष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर दूसरे पक्ष ने यह आरोप लगाया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
युवक ने जानमाल का खतरा बताया
मवाना। मवाना थाने के एक गांव निवासी युवक ने अन्य दो युवकों से जानमाल को खतरा बताया है।
पीड़ित ने कहा कि उसने पांच दिसंबर को थाने में तहरीर देकर दो युवकों को नामजद किया था। आरोपी युवकों ने उसकी बहन के फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए थे। जिससे उसकी बहन तथा परिवार की काफी बदनामी हुई थी। आरोपी तभी से समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। वे समझौता नहीं करने पर धमकी दे रहे हैं। बीती 15 दिसंबर को वह तथा उसका पिता साइकिल पर सवार होकर मवाना से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने रास्ते में टक्कर मारकर गिरा दिया। जिससे काफी चोट आई। वहीं, थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि जांच करके तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।