{"_id":"5c0ecee8bdec2241930219c9","slug":"154447438412-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय मासूम से पांच किशोरों ने किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरधना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय मासूम से पांच किशोरों ने किया कुकर्म
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय मासूम के साथ उसके ही मोहल्ले के चार किशोर करीब एक महीने से कुकर्म कर रहे हैं। इसकी जानकारी पीड़ित के परिजनों को दो दिन पहले हुई। उन्होंने किशोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भिजवा दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का सात वर्षीय पुत्र गांव के ही स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। उसके साथ मोहल्ले के कुछ बच्चे भी पढ़ते हैं। परिजनों का आरोप है कि दीपावली के आसपास से पड़ोस के चार किशोर उनके पुत्र से कुकर्म कर रहे हैं। किसी को बताने पर धमकी दे रहे थे। उनका दूसरा बच्चा गांव में ही ट्यूशन पढ़ने जाता है। उससे कुछ बच्चों ने इस घटना का जिक्र किया। इसके बाद परिजनों ने मासूम से जानकारी की। इस पर परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए मेरठ भेज दिया है। आरोप है कि जिस गाड़ी में पीड़ित को अस्पताल भेजा। आरोपी पक्ष ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में गाड़ी रुकवाकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर भुगत लेने की धमकी दी। इसके बाद बच्चे को लेकर परिजन फिर थाने पहुंचे और एसएसआई मनोज शर्मा को जानकारी दी। पुलिस ने अमन, सुमित, सूरज व छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, एसएसआई मनोज शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।