{"_id":"5c0ecee0bdec2241742bdf1a","slug":"154447437620-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइटों के बैट्री गायब, नगर पालिका अंजान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलर लाइटों के बैट्री गायब, नगर पालिका अंजान
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासदों ने किया हंगामा तो बैठाई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। नगर की अधिकतर बंद पड़ी सोलर लाइटों को लेकर सोमवार को सभासदों ने नगर पालिका में जमकर हंगामा किया। सभासदों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब बैट्री के बारे में पालिका अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताई।
वार्ड 5 के सभासद दीन मोहम्मद ने बताया कि पिछले दिनों नगर की अधिकतर सोलर लाइटों की खराब बैट्री को उतरवा दिया गया था। इस दौरान सही बैट्री को भी युवक उतार कर ले गए। उन्होंने सोचा कि पालिका नई बैट्री रखवाने के लिए पुरानी बैट्री उतरवा रही है। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब बैट्री नहीं रखी गई, तो वह सोमवार को नगर पालिका पहुंचे। जब उन्होंने बैट्री के बारे में पूछा तो नगर पालिका अधिकारियों ने इससे अनभिज्ञता जताई। जिस पर सभासदों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
सभासदों का हंगामा बढ़ते देख किसी तरह पालिका अधिकारियों ने सभासदों का शांत कराया और मामले की जांच का आश्वासन दिया। चेयरमैन मौ. अय्यूब कालिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जायेगी। वहीं सभासदाें का आरोप है कि नगर पालिका की संपत्तियां खुर्दबुर्द हो रही है और पालिका अधिकारी अनजान बने बैठे हैं। जबकि जनता समस्याओं से जूझ रही है। सभासद एकता रस्तौगी के पति, राजेंद्र, प्रवेज आलम, शाह आलम आदि मौजूद रहे।