{"_id":"5c0598d9bdec22414e431385","slug":"154387072419-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य पर हमले का प्रयास करने वाले दो युवक पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिपं सदस्य पर हमले का प्रयास करने वाले दो युवक पकड़े
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। हस्तिनापुर विधायक के भाई व जिला पंचायत सदस्य पर दो दिन पहले हुए हमले में पुलिस ने रविवार देर रात बाइक नंबर के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों को शांतिभंग में निरुद्ध कर दिया।
गंगानगर निवासी नितिन खटीक विधायक दिनेश खटीक के भाई हैं। नितिन मौजूदा जिला पंचायत सदस्य भी हैं। शनिवार देर रात गंगानगर लौटने के दौरान सुभाष चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ गालीगलौज कर हमला बोल दिया था। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गए थे। युवकों के भागने के दौरान नितिन ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस ने तहरीर में दिए बाइक नंबर के आधार पर रविवार देर रात मोहल्ला खैरातअली निवासी अनस एवं मोहल्ला मुन्नालाल निवासी मोहम्मद रिजवान को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि दोनों को शांतिभंग में निरुद्ध कर दिया है।