{"_id":"5c0442d0bdec2241417d1e49","slug":"1543783163745-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुज्जफरनगर मंसूरपुर के गांव जडौदा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुज्जफरनगर मंसूरपुर के गांव जडौदा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ---
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना(मेरठ)। खतौली रेलवे पुल से बीती 29 नवंबर से लापता व्यक्ति का शव रविवार को सरधना क्षेत्र में गंगनहर से बरामद हुआ। उसकी पहचान मंसूरपुर के जड़ौदा गांव निवासी के रूप में हुई। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
मुजफ्फरनगर जिले के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के जड़ौदा गांव निवासी इंद्रवीर (45) पुत्र किशनपाल परिवार के साथ रहता था। वह गौतमबुद्धनगर स्थित वाहनों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में काम करता था। बताया कि इंद्रवीर बीती 27 नवंबर को गांव आया था। वह गांव से अपनी बहन कमलेश के यहां बर्थडे पार्टी में गया था। परिजनों की माने तो वह बीती 29 नवंबर को बहन के यहां से वापस गांव के लिए चला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा तलाश करने पर खतौली के गंगनहर रेलवे पुल पर इंद्रवीर का बैग रखा मिला। बैग में आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागज भी मिले थे। परिजनों ने मंसूरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्हें इंद्रवीर की हत्या कर शव गंगनहर में फेंकने का संदेह था। पुलिस को लापता इंद्रवीर का शव रविवार को सरधना क्षेत्र में ग्राम मानपुरी के निकट गंगनहर में मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। बड़े भाई कर्मवीर के मुताबिक इंद्रवीर की पत्नी कमलेश की पहले ही मौत हो चुकी है। इंद्रवीर का इकलौता पुत्र विनीत है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि मंसूरपुर थाने में पहले से ही गुमशुदगी दर्ज है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।