फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छुटटी के बाद घर लौट रहे छात्र को मारपीट कर किया लहूलुहान

छुटटी के बाद घर लौट रहे छात्र को मारपीट कर किया लहूलुहान

Sat, 01 Dec 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
छुटटी के बाद घर लौट रहे छात्र को मारपीट कर किया लहूलुहान
मवाना। फलावदा रोड स्थित एक कॉलेज के छात्र के साथ आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी और छात्र का सीएचसी में उपचार कराया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी जिशान पुत्र मौ. फारुख फलावदा रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ाई करता है। पीड़ित छात्र ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। कॉलेज के समीप मौजूद तीन छात्रों ने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके साथ लाठी-डंडे, बेल्ट एवं लात-घूसों से मारपीट की। इस दौरान छात्र के सिर में चोट लग गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। छात्र का शोर सुनकर शिक्षक कॉलेज से बाहर की ओर दौड़े। शिक्षकों को देख आरोपी छात्र मौके से भाग निकले। शिक्षक ने घायल छात्र के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन छात्र को साथ लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर देेकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी मवाना में उपचार दिलाया। वहीं, थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed