फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुकान में चोरी।

दुकान में चोरी।

Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
दुकान में चोरी।

विज्ञापन
दुकान से नगदी समेत हजारों का सामान चोरी
परीक्षितगढ़। नगर स्थित दीपक ट्रेडर्स व बाबूराम रामशरण पेंटस व बिल्डिंग मेटिरियल की दुकान में बीती रात चोरों ने दुकान के पीछे लगा शटर तोड़कर हजारों रुपये की नगदी व पांच चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी की घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पीड़ित ने तहरीर दी है।
मेरठ रोड स्थित गुड़ मंडी के पास नगर निवासी विपिन मित्तल की दीपक ट्रेडर्स व बाबूराम रामशरण के नाम से पेंट व बिल्डिंग मेटिरियल की दुकान है। शुक्रवार शाम दुकान मालिक दुकान को बंद कर घर चला गया था। देर रात अज्ञात चोर दुकान के पीछे लगे दो लोहे के शटर तोड़कर घुस गए और गल्ले में रखे 22 हजार रुपये की नगदी, पांच चांदी के सिक्के एवं सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सहित अन्य समान चोरी कर लिया। चोरों ने दुकान में रखे सामान को खुर्दबुर्द करते हुए जमकर तोड़फोड़ की और फरार हो गए। शनिवार सुबह दुकानदार विपिन मित्तल द्वारा दुकान खोलने पर चोरी की घटना का पता लग सका। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


व्यापार संघ ने थाने में जमकर हंगामा किया
दीपक ट्रेडर्स की दुकान में चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग के नेतृत्व में पूर्व चेयरमैन सुनील प्रकाश, गौरव गर्ग, मदन गुर्जर, संजीव गर्ग, पंकज मित्तल, सचिन अग्रवाल, विनय गुप्ता, सुनील अग्रवाल, गुड्डू प्रजापति, मनोज प्रजापति, गुड्डू बली थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार का घेराव किया। व्यापारियों का कहना है कि रात्रि में पुलिस गश्त नहीं करती। जिसके चलते नगर में आए दिन चोरी की घटना हो रही है। नगर में लगातार चोरी होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। वहीं पुलिस ने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने के आश्वासन दिया। जिस पर व्यापारी शांत होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में पहले भी हो चुकी है चोरी
दीपक ट्रेडर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने दस माह पूर्व इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने गल्ला तोड़कर 95 हजार रुपये की नगदी व लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर ले गए थे। लेकिन पुलिस ने आज तक घटना का खुलासा नहीं किया है। वहीं दूसरी बार भी चोरों ने दीपक ट्रेडर्स की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।



घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने किया हंगामा
- मौके पर पहुंचे मिल अधिकारी, नहीं मिली घटतौली
परीक्षितगढ़। गांव खानपुर बांगर में स्थित नंगला शुगरमिल गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने तौल लिपिक पर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे मिल अधिकारियों ने बाट से क्रय केंद्र पर तौल की। जिसमें तौल सही मिलने पर मिल अधिकारी किसानों को समझाते हुए वापस लौट गए। शनिवार सुबह ग्राम खानपुर बांगर के किसान दानिश पुत्र सदाकत अली गन्ने से भरे ट्रैक्टर टॉली को तौल कराने के लिए नगला शुगर मिल के क्रय केंद्र पर पंहुचा और तौल के दौरान लिपिक जगरेश पर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों ने तौल बंद करा दी और मिल अधिकारियों को घटतौली होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मिल के ऐजीएम जयवीर सिंह, डिप्टी मैनेजर प्रमोद कुमार क्रय केंद्र पर पहुंचे और बाट द्वारा क्रय केंद्र पर तौल कराते हुए जांच की। जिस पर तौल सही पाई गई। मिल अधिकारियों ने किसानों को शांत करते हुए कहा कि साफ सुथरा गन्ना तुलवाने व पर्ची के माध्यम से गन्ना तुलवाने की बात कहते हुए वापस लौट गई। इसके बाद किसानों ने सुचारू रूप से तौल जारी की। हंगामा करने वाले किसान ग्राम प्रधान राशिद अली, जहांगीर, सालीम, तौफिक, तैमूर, जावेद, साबिर, फिरोज, अख्तर, सुलतान, लईक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed