{"_id":"5bf7182abdec2241563e3a2b","slug":"154292028110-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मकान पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
सरधना। पोहल्ली में एक मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा हैं। जिसमें एक पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष उनके मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा हैं। बुधवार की रात मकान पर कब्जा करने की नीयत से मकान को जबरन ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं विरोध पर परिजनों के साथ मारपीट भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची और ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। तनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस बल तैनात किया गया। उधर तहसील की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
कोतवाली क्षेत्र के पोहल्ला गांव निवासी बालादेवी पत्नी मन्नूलाल ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव में उनका एक मकान है। जिस पर पड़ोसी जीत सिंह आदि लोग काफी समय से कब्जा करने की फिराक में लगे हुए हैं। पहले आरोपियों ने वहां पशु बांधने शुरू कर दिए। अब पूरे मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। महिला बाला देवी ने बताया कि हाल में वह मेरठ साकेत में रहते हैं। अब वह मकान का दोबारा से निर्माण करा रहे हैं। बुधवार की रात में वह मेरठ चले गए और बृहस्पतिवार को किसी ने सूचना दी कि मकान ध्वस्त कर दिया गया हैं और मकान मलबे में तबदील है। जिसके बाद वह गांव पहुंचे और विरोध किया तो आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी पिटाई की और मकान अपना बताते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह, देवेंद्र पुत्र जीत सिंह, मंशाराम पुत्र जगदीश व गौरव पुत्र मंशाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले को लेकर मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं बृहस्पतिवार को तहसील की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।