फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगदी समेत हजारों के जेवर लूटे

नगदी समेत हजारों के जेवर लूटे

Tue, 30 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
नगदी समेत हजारों के जेवर लूटे
नगदी समेत हजारों के जेवर लूटे
विज्ञापन

सरधना/सरूरपुर। कोतवाली क्षेत्र में पाली के निकट सोमवार को दोपहर को बदमाशों ने बाइक सवार दंपति से तमंचे के बल पर लूटपाट की। बदमाश बाइक सवार से तीन हजार रुपये की नगदी और पत्नी के जेवर लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काबिंग की लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके ।
सरधना कोतवाली क्षेत्र के कालंदी गांव निवासी पवन पुत्र सूरजभान सोमवार को बाइक से पत्नी तनु व दोस्त की पुत्री ममता को लेकर पाली गांव जा रहा था। जैसे ही वह पाली गांव के निकट पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे तीन हजार रुपये की नगदी, पत्नी के जेवर और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने किसी तरह लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने मुल्हैड़ा पुलिस चौकी में घटना की तहरीर दी है। मुल्हैडा चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

उधर सरूरपुर थाना क्षेत्र के पथौली गांव निवासी सुनील पुत्र ईश्वर अपनी साली के बेटे के साथ मेरठ किसी काम के लिए जा रहा था। जैसे ही वह माइनर की पटरी पर पहुंचा तो वहां खड़े बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर आतंकित करते हुए उनसे सात हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लिया। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। बदमाश पटरी पर नारंगपुर गांव के सामने धर्मवीर निवासी मोदीनगर से दो मोबाइल दस हजार की नकदी लूट ली। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया की वह जसड़ में प्रशासन की टीम के साथ सैंपल भरवा रहे है उन्हें लूट की घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राहगीर से बाइक लूटी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के धनवाली मंदिर के पास सोमवार देर शाम हथियार के बल पर बदमाशों ने राहगीर से बाइक लूट ली। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामला सरधना थाना क्षेत्र का बताकर उलझाए रखा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गोटका निवासी ओमकार पुत्र ऋषिपाल सोमवार की देर शाम बाइक से गांव लौट रहा था। तभी धनावली खेड़ा गांव के मंदिर के पास पहुंचा तो खेत से निकल कर आए बदमाशों ने पिस्टल के बल पर आतंकित करते हुए उसकी बाइक लूट ली और मारपीट करते हुए भाग गए। किसी तरह पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों और सरूरपुर थाना पुलिस को दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंचने के बजाय उन्हें घटना स्थल सरधना थाना क्षेत्र का बताती रही। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस के इस रवैये को लेकर रोष जताया। जबकि थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने लूूट की घटना से इनकार किया है।

खास बातें:
अलग-अलग जगह पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed