फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यूके लिपटिस से लदी ट्राली में रोडवेज बस ने मारी टक्कर

यूके लिपटिस से लदी ट्राली में रोडवेज बस ने मारी टक्कर

Fri, 12 Oct 2018 02:37 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
यूके लिपटिस से लदी ट्राली में रोडवेज बस ने मारी टक्कर
बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, एक की मौत आठ घायल
विज्ञापन

बहसूमा। मुख्य मार्ग स्थित सदरपुर में मंगलवार देर रात में सड़क किनारे खड़ी यूके लिपटिस से भरी ट्रैक्टर ट्राली में गढ़ डिपो की एक बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राली में बैठे आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लाकर थाने में खड़ा कर दिया।
थाना रामराज के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी मृतक के भाई वकीलू पुत्र निसारू ने बताया कि बुधवार रात को वह हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव रानी नंगला से यूके लिपटिस के पेड़ काटकर अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में मेरठ पौड़ी राजमार्ग स्थित सदरपुर के पास पीछे से आई गढ़ रोडवेज बस ने ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी मोहम्मद (40) पुत्र निसारू की इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रॉली में सवार घायलों में इकरामुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन, तसलीम पुत्र बाबु, साजिद पुत्र सब्बीर, फरमान पुत्र हनीफ, दिलशाद पुत्र नफीस, खुर्शीद पुत्र माजिद, जान मोहम्मद पुत्र जानी, शब्बीर पुत्र मजीद है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस, ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले थाने लाकर खड़ा किया। हादसे के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के भाई वकीलू ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतक मोहम्मद का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाऊस मेरठ भेज दिया।
विज्ञापन


विद्युत चोरी में 45 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बहसूमा। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने बुधवार को बहसूमा, हंसापुर, मौड़ खुर्द, सदरपुर समेत कई गांवों में विद्युत चोरों के खिलाफ छापेमारी की। छापेमारी में 45 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम के सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि विद्युत चोरों के खिलाफ अभियान में मौड़ खुर्द निवासी मूलचंद, बबलू, नूर मोहम्मद, मंजू, अंकित, शेरदीन, अयूब, अशोक, हारूण, मुकीम, पवन, अरविंद, मनोज मोहम्मदपुर शकिस्त, वहीं हंसापुर निवासी रविंद्र, संजय, विरेंद्र, रणपाल, नीटू, जय सिंह, ऋषिपाल, अमरदीप, इकबाल, अंकित, राकेश, गजराज, सोनवीर, विनोद, सुनील, रोहित, अरविंद, जयकरण, श्यामबीर, जितेंद्र, गिरीराज, विजयपाल वहीं बटावली निवासी अरविंद, शिमला, मदन, ब्रह्मपाल, विनोद, पद्म, ललित, अजयपाल, कर्मबीर, विजय के खिलाफ बडे़ बकायेदार व विद्युत चोरी के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम में जेई सुरेंद्र कुमार, सिपाही योगेंद्र, कैलाश, राजेश सविंदाकर्मी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी में 11 को पकड़ा
फलावदा। विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर कस्बे में बकाया भुगतान नहीं करने पर विच्छेद किए। कनेक्शन पर बिजली चोरी करते 11 लोगों को पकड़ा। इनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विद्युत विभाग के जेई विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया था। टीम ने कस्बे के दानिश, शोएब, एहतेशाम, राशिद, राजेंद्र, यशपाल, मनीष, सरदार, शफीक, मांगे पर विद्युत विभाग का बिल बकाया चल रहा था। जमा नहीं करने पर कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए थे। इसके बावजूद सभी लोग बिजली चोरी करते पाए गए उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई विनोद कुमार ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी अभियान चलता रहेगा। टीम में सतवीर, इरशाद, राहुल, अमित, जाहिद, इकराम को शामिल किया गया था।

राजेंद्र बने भाजपा किसान मोर्चा के देहात मंडलाध्यक्ष
मवाना। गांव मवाना खुर्द में भाजपा किसान मोर्चा की एक बैठक राजेंद्र त्यागी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अतुल त्यागी ने मंडल प्रभारी महेश राणा की उपस्थिति में राजेंद्र त्यागी को मोर्चा का मवाना पूर्वी देहात का मंडल अध्यक्ष, डॉ. रणधीर सिंह व जयपाल सिंह त्यागी को उपाध्यक्ष, बिनेश शर्मा को महामंत्री, ठॉ. रणबीर सिंह को कोषाध्यक्ष तथा कर्णबली को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। राजकिशोर त्यागी, सतेंद्र काकरान, बबरे चौहान, राजकुमार शर्मा, परनवीर चौधरी, सत्यवान आदि उपस्थित थे।


डॉ. ओमपाल सिंह बने विहिप के नगराध्यक्ष
मवाना। मोहल्ला हीरालाल में संपन्न हुई विहिप की बैठक में जिलाध्यक्ष अमर रस्तोगी ने डॉ. ओमपाल सिंह को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। अध्यक्षता योगेंद्र रस्तोगी ने की। बैठक में मुंशीराम, सौरभ शर्मा, आसू त्यागी, आदेश, राजन प्रधान, विकास कश्यप, ललित, अनुज चौधरी, बंटी, मनीष शर्मा, पवन चौहान, नवनीत चौहान, आयुष शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed