फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुकान का ताला तोड़ 30 हजार का सामान चोरी

दुकान का ताला तोड़ 30 हजार का सामान चोरी

Tue, 02 Oct 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़ 30 हजार का सामान चोरी

विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ 30 हजार का सामान चोरी
रोहटा। थाने से मात्र दो सौ मीटर दूर एक परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। साथ ही तीन मकानों के ताले तोड़कर चार पशुओं को चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

गांव रसूलपुर मढ़ी निवासी जगपाल की परचून की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसकी दुकान में रखा लगभग 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। उसके अलावा कुछ ही दूरी पर सतीश पुत्र भंवर सिंह के मकान में बंधे उसके दो पशुओं को चोरी कर लिया। साथ ही उसके पड़ोसी वीरपाल के घर से एक भैंस व रामपाल के मकानों के ताले तोड़कर एक भैंस चोरी कर ली। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली रिपोर्ट दर्ज नहीं की। क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की वारदातों ने पुलिस के रात में गश्त करने के दावों की पोल खोल कर रख दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अपना क्राइम रिकॉर्ड साफ सुथरा रखने के लिए चोरी की वारदातों को दर्ज नहीं कर रही है। जिसके चलते चोरों के हौसले बढे़ हुए है। एसओ रोहटा रविंद्र मलिक का कहना है कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। साथ ही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रात में गश्त बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed