फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पूर्व प्रधान की फसल पर चलाया ट्रैक्टर, लाखों का नुकसान

पूर्व प्रधान की फसल पर चलाया ट्रैक्टर, लाखों का नुकसान

Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की फसल पर चलाया ट्रैक्टर, लाखों का नुकसान
परीक्षितगढ़। बहलौलपुर गांव के जंगल में तीन लोगों ने पूर्व प्रधान की सहफसली खेती खुर्दबुर्द कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने करीब एक लाख रुपये की फसल बर्बाद कर दी है। इस पर पीड़ित ने तीन नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम बहलौलपुर के पूर्व प्रधान रवींद्र चौधरी और उनकी पत्नी रजनी सुबह खेत में गए। इसी दौरान गांव के चार युवकों ने जबरन ट्रैक्टर से उनकी गन्ने और मिर्च की तीन बीघा सहफसली खेती जुताई कर नष्ट कर दी। पूर्व प्रधान के विरोध करने पर उक्त लोगों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि उक्त लोगों ने करीब एक लाख रुपये का नुकसान किया है। पूर्व प्रधान ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। जिस पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने उक्त लोगों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित पूर्व प्रधान ने थाने पहुंचकर गांव के ही उमेश, मुनेंद्र पुत्र ओम सिंह व ओम सिंह पुत्र सुग्गड़ तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed