फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिन दहाडे तमंचो के बल पर फाईनेंस कर्मचारी से 97 हजार रूपये से अधिक की लूट हुई।

दिन दहाडे तमंचो के बल पर फाईनेंस कर्मचारी से 97 हजार रूपये से अधिक की लूट हुई।

Tue, 11 Sep 2018 01:41 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाडे तमंचो के बल पर फाईनेंस कर्मचारी से 97 हजार रूपये से अधिक की लूट हुई।
मुंडाली क्षेत्र में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

एक घंटे तक सीमा विवाद में पीड़ित को टरकाने में लगी रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
माछरा/मेरठ।
मुंडाली थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को तमंचा लगाकर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा विवाद में पीड़ित को टरकाने लगी। बाद में पीड़ित पर ही पुलिस ने संदेह जताया। मामला जब एक भाजपा नेता के पास पहुंचा तो आनन-फानन में मुुंडाली थाने में केस दर्ज कर लिया गया।
फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर सौरभ त्यागी एवं पुनीत कुमार निवासी तगासराय हापुड़ ने बताया कि वह दोपहर करीब दो बजे कलेक्शन करके पचगांव से सिसौली आ रहे थे। तभी पीछे से आए दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक को सामने बाइक लगाकर रोक लिया। दो बदमाशों ने तमंचे निकाले और उनसे बैग देने के लिए कहा। विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश 97350 रुपये लूट ले गए। सूचना पर यूपी 100 की पुलिस के अलावा भावनपुर और मुंडाली एसओ रितेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछा कि यहां कौन से थाने की सीमा लगती है। इस पर ग्रामीणों ने एसओ मुंडाली को घेरकर कहा कि यदि पुलिस को यह भी नहीं पता कि कौन से थाना क्षेत्र की सीमा है तो फिर बदमाशों का कैसे पता चलेगा। दोनों थानों की पुलिस पीड़ित मैनेजर को लेकर काफी देर तक छानबीन करती रही। बाद में ग्रामीणों ने बताया कि जहां पर लूट हुई है, सिसौली गांव का क्षेत्र था। मामले में एक भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद घटना की सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद मुंडाली थाने में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर लूट संदिग्ध बताती है पुलिस
घटना के बाद पुलिस को हर लूट की घटना संदिग्ध लगती है। पुलिस वर्दी का रौब दिखाकर पीड़ित से दर्जनों सवाल जबाव करती है ताकि पीड़ित डर जाए। हापुड़ निवासी मैनेजर से लूट की घटना को भी पुलिस संदिग्ध बताने लगी। एसओ मुंडाली रितेश कुमार का कहना है कि जिस स्थान पर लूट बताई जा रही है, वह रास्ता बहुत चलता है। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। एसओ का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed