फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ने छात्रा के साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने छात्रा के साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Mon, 10 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रा के साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
परीक्षितगढ़। चार दिन पूर्व बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट जांच के लिए आगरा लैब भेजी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा बीती छह सितंबर को परीक्षितगढ़ के समीप स्कूल में पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान गांव के रोहित पुत्र महताब, जिनू पुत्र देवेंद्र ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया। उन्होंने मवाना थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर के जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद दोनों आरोपियों ने छात्रा को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी और नगर के आसिफाबाद तिराहे पर छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़ित ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर छात्रा के साथ दर्जनों लोग थाने पहुंचे थे और गांव के उक्त दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा था। एसएसआई रवि चंद्रबल ने दोनों आरोपियों को रविवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया तथा कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने छात्रा की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट जांच के लिए आगरा लैब भेज दी है। समाचार लिखे जाने तक छात्रा के कोर्ट में बयान नहीं कराए गए थे। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि छात्रा ने दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। वहीं, मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट जांच के लिए आगरा लैब भेजी है। सोमवार को पीड़ित छात्रा के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने बंद के लिए समर्थन मांगा
परीक्षितगढ़। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि, राफेल खरीद घोटाला एवं महिलाओं, दलितों के उत्पीड़न तथा अपराध दर में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर 10 सितंबर को भारत बंद कराएगी। इसकी सफलता के लिए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पं. सत्यप्रकाश गौतम के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नगर के बाजारों, संस्थानों, शिक्षण संस्थाओं में पहुंचकर बंद के लिए समर्थन मांगा। मवाना रोड, मेरठ रोड, किठौर रोड के व्यापारियों से बंद में शामिल होने की अपील की। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग एवं पदाधिकारी सचिन गर्ग, सलीम अख्तर, रामकिशन, बालकिशन गर्ग, गौरव गर्ग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन मांगा। इस मौके पर शिवराम शर्मा, किशोर कश्यप, प्रशांत, पूरन प्रजापति, यशपाल यादव, अमित, आजम खां, कृष्णपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed