फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई युवती की उपचार के दौरान मौत

तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई युवती की उपचार के दौरान मौत

Mon, 03 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई युवती की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन

युवती की उपचार के दौरान मौत
खरखौदा। तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाई युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें रविवार तड़के युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती के परिजनों ने गांव के ही एक मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो भाइयों पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ने छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया था। जिसे परिजनों ने उसी दिन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन रात्रि में युवती की हालत ठीक होने पर युवती को उसके परिजन घर ले गए थे। दो दिन बाद जब युवती की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने फिर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया था तथा गांव के ही एक मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत दवा देने का आरोप लगाया था। इस मामले में तहरीर भी दी थी। अगले दिन युवती के परिजनों ने उक्त बयान बदलते हुए मेडिकल स्टोर संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। वहीं हालत गंभीर होने पर युवती के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया था। बाद में परिजनों ने युवती को दूसरेे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रविवार तड़के युवती की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को ही एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है। देर शाम गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है तथा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। दूसरे वांछित को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।- राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed