फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुराने विवाद को लेकर बीच सड़क पर युवक को जमकर पीटा

पुराने विवाद को लेकर बीच सड़क पर युवक को जमकर पीटा

Thu, 30 Aug 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
पुराने विवाद को लेकर बीच सड़क पर युवक को जमकर पीटा
दौराला। चार युवकों ने पुराने विवाद में दौराला चौराहे पर एक अन्य युवक पर लात-घूसों से हमला कर दिया। इस पर घायल युवक ने किसी तरह दुकान में घुसकर जान बचाई। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

दौराला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बुधवार को किसी काम से मेरठ गया था। बताया कि वह दोपहर में अपने गांव लौट रहा था। वह दौराला चौराहे पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार हो आए चार युवकों ने उसे रोक लिया। उनमें पुराने विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने उसे जमकर पीटा और बीच सड़क पर गिरा दिया। मारपीट में घायल युवक ने किसी तरह पास की दुकान में घुसकर जान बचाई। दौराला पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ की मगर घायल युवक ने खास जानकारी नहीं दी और पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed