{"_id":"5b845c9c42c7924639037972","slug":"15354011057-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिर्वा जलालपुर में महिला को जिंदा जलाया-तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खिर्वा जलालपुर में महिला को जिंदा जलाया-तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर में देवरानी एवं जेठानी में मामूली कहासुनी को लेकर शनिवार रात महिला को जिंदा जला दिया। उसे गंभीर हालात में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें उसने रविवार दोपहर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में सोमवार को पति ने मृतका के जेठ, जेठानी एवं उसके पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम खिर्वा जलालपुर निवासी गीता पत्नी अजय का जेठानी सुषमा पत्नी विजय के साथ आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। इसमें शनिवार रात देवरानी एवं जेठानी के बीच विवाद हो गया। इसके चलते गीता की जेठानी सुषमा, जेठ विजय कुमार, भतीजे सोनू ने उसे कैरोसिन उडे़लकर जिंदा जला दिया। गीता को आग से घिरा देख अन्य परिजन पहुंचे और आग बुझाई। जिसमें बमुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि गीता 90 फीसदी तक झुलस चुकी थी। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर मेरठ के अस्पताल पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख शनिवार रात्रि में ही दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रविवार गीता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत की जानकारी पाकर किला परीक्षितगढ़ निवासी मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मृतका के पति अजय कुमार से कार्रवाई करने का दबाव बनाया। पुलिस ने मृतका गीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गीता का रविवार रात अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को मृतका गीता के पति अजय ने अपने बडे़ भाई विजय पुत्र श्रीनिवास, भतीजे सोनू एवं भाभी सुषमा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
मुख्य बातें
गांव खिर्वा जलालपुर में शनिवार रात कहासुनी के चलते महिला को जिंदा जलाने का आरोप
जेठ, जेठानी एवं उनके पुत्र को नामजद किया