फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टेम्पो में बैठे महिला से बदमाशों ने जेवर लूटे

टेम्पो में बैठे महिला से बदमाशों ने जेवर लूटे

Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
टेम्पो में बैठे महिला से बदमाशों ने जेवर लूटे
सरूरपुर। सोमवार को टेंपो सवार महिला से पुलिस चेकपोस्ट के समीप दिनदहाडे बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर लूट लिये। छत पर रखे बैगे से टेंपो में बैठे बदमाशों ने महिला के सामने ही सोने-चांदी के जेवर लूट लिये। वहीं, पुलिस बदमाशों के साथियों को हिरासत में लेकर वारदात के खुलासे में लगी हुई है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल मार्ग पर सोमवार दोपहर शामली जिले के गांव संभालखा निवासी राखी अपनी पुत्री के यहां छुछक लेकर लेकर जा रही थी। महिला बैग व अन्य सामान साथ लेकर चल रही थी। इसी दौरान सामान से भरा बैग महिला ने टेंपो की छत पर रख दिया और नीचे बैठ गई। इसके बाद सरधना से टेंपो की छत पर बैठे कुछ बदमाशों ने बैग में रखे सोने के कुंडल, बिछुए, अंगूठी, पाजेब एवं लोंग आदि निकाल ली। इस वारदात को महिला ने देखा और विरोध जताया तो बदमाशों ने उसे धमकाकर चुप कर दिया। इसके बाद जब टेंपो भूनी में पुलिस चेकपोस्ट के पास पहुंचा तो बदमाश पुलिस के सामने ही टेंपो से उतरकर भाग गये। हालांकि इसके बाद बदमाशों की धमकी से सहमी महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। इसके बाद बदमाशों की पुलिस ने तलाश की तो वे बागपत जिले के दौझा गांव के निकले। उनका पुलिस ने नाम पता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed