फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फेसबुक व वाट्स्हप पर विधायक संगीत सोम के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फेसबुक व वाट्स्हप पर विधायक संगीत सोम के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक व वाट्स्हप पर विधायक संगीत सोम के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सरधना। सोशल मीडिया पर विधायक संगीत सोम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ शनिवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। भाजपा नगराध्यक्ष विनोद जैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, करीब पचास अज्ञात के खिलाफ जांचकर कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। वहीं, जिस संयुक्त व्यापार मंडल के ग्रुप पर यह पोस्ट डाली गई थी उसके नगराध्यक्ष ने बताया कि उस व्यक्ति का संगठन से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

नगर में बीती 17 अगस्त को छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई छात्रा सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन है। लोग अपने-अपने स्तर से पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग छात्रा को न्याय दिलाने की आड़ में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। कस्बे के कुछ युवकों ने विधायक संगीत सोम को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली। जिसमें लिखा कि पंद्रह अगस्त से विधायक लापता हैं। उनका पता बताने वाले को 101 रुपये इनाम दिया जाएगा। इसकी जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन को शनिवार सुबह हुई। इस पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर मीटिंग की। इसमें कहा कि औछी राजनीति एवं माहौल खराब करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। मीटिंग के बाद भाजपा नगराध्यक्ष विनोद जैन, नगर महामंत्री संजीव पंवार, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौधरी, संयुक्त व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष एवं सपा नेता पंकज जैन, प्रदीप बुद्धिराजा, संगीत सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन खटीक, मंगू प्रधान, विनोद कुशावली, रूपचंद वर्मा, विक्की सैनी, प्रमोद सक्सेना, शगुन जैन मौजूद रहे। इस मामले में संयुक्त व्यापार मंडल के सदस्य एजाज खत्री व चालीस से पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को दी गई तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दबिश देकर ऐजाज खत्री को धर दबोचा। वहीं, विवादित पोस्ट शेयर करने पर तीन अन्य युवकों को पकड़ लिया। इस मामले में इंस्पेक्टर दिलीप सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में ऐजाज खत्री समेत चार युवकों को पकड़ा जा चुका है। अज्ञात की जांच कराकर उनको भी जल्द जेल भेजा जाएगा। किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। वहीं, संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष व सपा नेता पंकज जैन ने भी थाने पर अपने संयुक्त व्यापार मंडल की तरफ से सफाई पत्र दिया। संयुक्त व्यापार मंडल के व्हाट्सएप ग्रुप पर ऐजाज खत्री ने विधायक के खिलाफ विवादित पोस्ट डाली है। वह ऐजाज खत्री उनके संयुक्त व्यापार मंडल का कोई सदस्य नहीं हैै। यदि कोई गलत पोस्ट डालता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सपाइयों ने इंस्पेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सरधना। संगीत सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन खटीक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसडीएम अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें विधायक संगीत सोम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला साइबर सेल का होने के कारण इस विभाग से जांच कराई जाए। चौबीस घंटे में इस तरह की पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो संगीत सोम सेना के कार्यकर्ता प्रदेशभर में आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सचिन खटीक, आशीष भरत, सुनील सैनी, हरीश, विक्की सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed