{"_id":"5b7dce6342c792466a5058dc","slug":"15349714811-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते तहरीर दी।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते तहरीर दी।
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मवाना। गांव खेड़की जदीद निवासी सहंदर ने थाने में दी तहरीर में गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट तथा गालीगलौज करने करने की तहरीर दी है। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
गांव खेड़की जदीद निवासी सहंदर उर्फ गोले पुत्र लखीराम ने गांव के ही एक व्यक्ति आरोप लगाया। उसने बतायाकि आरोपी गांव में अवैध शराब बेचता है। आरोपी को शक है कि उसने उसकी मुखबिरी की है। इसके चलते वह मंगलवार की शाम उसके घर में घुस आया। आरोपी के हाथ में बलकटी थी। उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी मां तथा भाभी बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देता हुए भाग गया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।