{"_id":"5b6cb5334f1c1b764d8b77d9","slug":"15338509234-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी पीटने पर भाजपाइयों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के आरोपी पीटने पर भाजपाइयों पर मुकदमा
Updated Fri, 10 Aug 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा/मेरठ। रोहटा क्षेत्र में हुई गैंगरेप की घटना में बृहस्पतिवार को पुलिस पीड़ित किशोरी के कोर्ट में बयान नहीं करा पायी। वहीं, गैंगरेप के आरोपियों को पीटने के मामले में भाजपा नेता समेत 13 नामजद और तीन दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रोहटा में दो दिन पूर्व किशोरी से गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस दोनों आरोपियों अनस व अफरीदी को जेल लेकर जा रही थी तो हिंदू वाहिनी के सदस्यों ने टेंपो पर हमला कर दोनो आरोपियों की जमकर धुनाई की थी। पुलिस को बृहस्पतिवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान कराने थे। परिजन बयान कराने के लिए पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने कोर्ट बंद होने की बात कहकर किशोरी के पिता को टरका दिया। देर शाम इसका पता गाव में हिंदू वाहिनी के लोगों को लगा तो उनमें आक्रोश पनप गया। गुप्त स्थान पर की बैठक में थाने के एक पुलिसकर्मी पर इस केस में मोटी रकम लेने की बात कही गयी, जो किशोरी के परिजनों पर फैसला करने का दबाव बना रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि शुक्रवार को थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान नहीं कराए तो थाने पर प्रदर्शन किया जाएगा। आरोप लगाया कि पुलिस बयान कराने से बच रही है।
उधर, थाना प्रभारी सुभाष अत्री का कहना है कि न्यायालय में अवकाश के चलते पीड़िता के बयान नहीं हो पाए। इसलिए शुक्रवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान होंगे। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि गैंगरेप के आरोपियों के साथ सीएचसी में मारपीट करने के मामले में भाजपा नेता हरि शर्मा निवासी रोहटा और कार्यकर्ताओं गोलू, प्रदीप, विक्की, राजू भारद्वाज, संदीप गर्ग, संदीप चौधरी, विनोद, प्रवेश प्रजापति, विनोद शर्मा, बिशनपाल जाट, मोनू व तीन दर्जन अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में केस दर्ज किया गया है।