फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर हजारो की ठगी

नौकरी लगवाने के नाम पर हजारो की ठगी

Sun, 05 Aug 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 05 Aug 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर हजारो की ठगी
किठौर। क्षेत्र के महमूदपुर गढ़ी निवासी महिला ने किसान सेवा केंद्र पर नौकरी लगाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महमूदपुर गढ़ी निवासी गुलशन पत्नी सरफराज ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने बीती 15 जून को किसान सेवा केंद्र में भर्ती का विज्ञापन पढ़ा था। जिसके बाद मैने संबंधित नंबरों पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन के पांच सौ पचास रुपये दिए। उसके चार पांच दिन बाद मुझे एक नियुक्ति पत्र मिला। जो मुझे सरकारी दस्तावेज लगा। जिसके बाद सिक्योरिटी के नाम पर 15500 रुपये तथा बीमे के नाम पर 10000 रुपये बताए गए खाते में जमा करा लिए।
विज्ञापन

तीन दिन में अन्य दास्तावेज लेकर ऑफिस आने को कहा लेकिन अभी तक इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। फोन करने पर उक्त लोगों ने फाइल कैंसिल होने की बात कहते हुए पास कराने के नाम पर बीस हजार रुपये मांगने लगे। ठगी का अहसास होने पर मैने सरकारी दफ्तरों में पता किया तो इस नाम की कोई कंपनी नहीं है। जिसमें किसी अज्ञात युवक ने की धोखाधड़ी से मुझसे रुपए ठगे हैं। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed