फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आरोपों में उलझा रूबीना हत्याकांड, पति घेरे में

आरोपों में उलझा रूबीना हत्याकांड, पति घेरे में

Fri, 13 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
आरोपों में उलझा रूबीना हत्याकांड, पति घेरे में
मेरठ। रूबीना हत्याकांड का सच सामने आने के बजाय भावनपुर और लिसाड़ीगेट थाना पुलिस आपस में उलझ गई है। वहीं, रूबीना के मायके और ससुराल वाले भी आमने-सामने आ गए हैं। रूबीना का भाई और पति एक दूसरे पर हत्या के आरोप लगा रहे है। वहीं, एसपी सिटी के अनुसार अभी तक की जांच में पति अरशद पर हत्या करने का संदेह है। जांच पूरी होने पर जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

यह था मामला
गढ़ रोड स्थित काली नदी में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त रात को लिसाड़ी गेट निवासी अरशद ने अपनी पत्नी रूबीना के रूप में की थी। अरशद ने अपने साले वसीम, मोहसिन व नदीम पर मकान के बंटवारे का विवाद बताकर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह इस मामले में नया मोड़ आ गया। रूबीना का भाई वसीम खुद लिसाड़ी गेट थाने पहुंचा। वसीम ने बताया है कि उसकी बहन की हत्या उसके जीजा अरशद ने की है। पुलिस ने जीजा-साले को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बच्चे बोले, अब्बू के साथ गई अम्मी
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक रूबीना अरशद की दूसरी पत्नी थी। रूबीना व अरशद का निकाह तीन साल पहले हुआ था। रूबीना के दो बच्चे अरमान, सलमान पहले पति से और डेढ़ साल की बेटी अरशद से है। रूबीना के नाम पर चार मकान और सात लाख रुपये बैंक में बताए गए हैं। जिस पर कब्जा करने के लिए कई बार उसके पति अरशद से मारपीट होने की बात सामने आई। पुलिस ने रूबीना के दोनों बच्चों से पूछताछ की। जिन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को अम्मी अब्बू के साथ घर से गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमशुदगी में भाई पर लगाया आरोप
रूबीना के भाई वसीम ने बताया कि मंगलवार को रूबीना की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसे और दो भाइयों को नामजद किया गया था। रूबीना के पति ने साजिश रचते हुए उसी के भाई के खिलाफ गुमशुदगी दर्ज करा दी। वही दूसरी ओर रूबीना की हत्या को साजिश के तहत अंजाम देकर शव काली नदी में फेंक दिया गया। पुलिस वसीम व अरशद से पूछताछ कर रही है।

अरशद प्राइम सस्पेक्ट
पुलिस जांच में रूबीना की हत्या उसके पति अरशद ने की है। जो हिरासत में है। रूबीना के भाई ने हत्या की तहरीर भी दे दी है। लेकिन अरशद ने हत्या करना कबूल नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। इस वारदात का खुलासा जल्द किया जाएगा। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed