{"_id":"5b3e82be4f1c1b9d468b4e86","slug":"15308233576-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका, शरीर पर है चोट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका, शरीर पर है चोट के निशान
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/दौराला।
एनएच-58 स्थित सकौती फ्लाईओवर पर खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त सचिन शर्मा (35) पुत्र लोकेश शर्मा निवासी चंद्रलोक कॉलोनी हापुड़ के रूप में हो गई। सचिन एक प्राइवेट गाड़ी चलाता था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकना का आरोप लगाया है।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सचिन हापुड़ में एक चाय पत्ती के थोक विक्रेता के यहां चालक था। बुधवार सुबह वह घर से नौकरी पर जाने की बात कहकर गया था, मगर देर रात तक भी घर नहीं लौटा। उसका फोन भी नहीं मिल रहा था। सचिन के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सचिन की पत्नी पायल और दो बच्चे देवांश व गौरी हैं। इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा के मुताबिक सचिन की जेब में कागज और मोबाइल मिला था। जिसके आधार पर उसकी पहचान हुई।
हत्या या हादसे में उलझी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। मौके पर ना तो फ्लाईओवर की रेलिंग टूटी थी और ना ही कोई अन्य ऐसा साक्ष्य था कि जिससे हादसे का अंदेशा जताया जाया। पुलिस ने हत्या के संदेह में फोरेंसिक टीम को बुलाया और जांच कराई है। फिलहाल ये मामला सड़क दुघर्टना का है या कुछ और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस के अनुसार हो सकता है कि सचिन की हत्या कर मामले को दुर्घटना का नाम देने की कोशिश की गई हो। शव रेलिंग के दूसरी और पड़ा हुआ था। जिससे घटना संदेह के घेेरे में आ रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या फिर दुर्घटना। अभी तक परिजनों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है, बस जिस तरह से शव मिला है, उसके संबंध में एक सूचना दे रखी है।
सचिन की चार दिन पहले नौकरी छूट गई थी। घर से हरिद्वार के लिए कहकर निकला था। यह दुर्घटना है या फिर हत्या को हादसा दर्शाने के लिए ऐसा किया गया है। इसकी जांच गंभीरता से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पंकज कुमार सिंह, सीओ दौराला