फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हर्रा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

हर्रा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Sun, 01 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
हर्रा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में रंजिशन दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां एक की हालत गंभीर बर्ताई है।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा में रविवार को कलवा सभासद और इंतजार पक्ष में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हो गया। वे कहासुनी के बाद लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के बिलाल, कलवा, रानी समेत कई लोग घायल हो गए। मारपीट में सभासद कलवा को ज्यादा चोट लगी। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां कलवा की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। वहीं, मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। थाना प्रभारी रवींद्र सिंह कांबोज का कहना है कि दो पक्षों में कहासुनी के बाद आपसी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घायलों को उपचार के लिए भिजवा दिया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस ने घायलाें को अस्पताल भिजवाया, एक गंभीर
दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed