फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, शव रजवाहे में फेंका-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, शव रजवाहे में फेंका-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Sat, 30 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, शव रजवाहे में फेंका-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
परीक्षितगढ़(मेरठ)। बली गांव के समीप ढिकौली माइनर में शनिवार को एक युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। यहां पहुंचे मृतक के बहनोई ने शव की शिनाख्त की रानी नंगला निवासी युवक के रूप में की। मृतक के छोटे भाई ने एक रिश्तेदार को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या के पीछे लेन-देन का विवाद बताया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानी नगला निवासी श्रीराम (28) पुत्र रामकरण दिल्ली तिलक नगर में सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करता था। उसका शव शनिवार को ग्राम बली के समीप ढिकौली माइनर में पड़ा मिला। इसकी जानकारी पाकर गांव बली एवं रामनगर के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को माइनर से बाहर निकलवाया। युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इसी बीच गांव रामनगर निवासी मृतक के बहनोई संदीप ने शव की शिनाख्त की और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। श्रीराम की हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई कुलदीप ने ग्राम गांवड़ी निवासी रिश्तेदार मनोज पुत्र पप्पू पर तीन अज्ञात के साथ मिलकर लेन-देन के विवाद में गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवक को चार गोली मारी
इंस्पेक्टर योगेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि श्रीराम के तीन गोली सीने व एक कनपटी में मारी गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि श्रीराम की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को माइनर में फेंका गया है। वहीं, अंदाजा लगाया जा रहा है कि रंजिशन गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक श्रीराम चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से मां प्रेमवती एवं भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
पत्नी से अलग रहता था श्रीराम
श्रीराम की पांच साल पूर्व शादी दिल्ली से थी। उसके एक पुत्री है। तीन साल पूर्व श्रीराम का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। वहीं दोनों परिवार की सहमति के बाद श्रीराम का पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके चलते पत्नी बच्ची के साथ लेकर रह रही है।

श्रीराम की हत्या गोली मारकर की गई है। उसके रिश्तेदार ग्राम गांवड़ी निवासी मनोज से लेनदेन का विवाद चल रहा था। मृतक के भाई ने मनोज को हत्या में नामजद किया है। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।-अशोक कुमार, थानाध्यक्ष परीक्षितगढ़
मुख्य बातें
ग्राम रानी नंगला निवासी युवक का शव बली गांव के समीप माइनर में मिला
श्रीराम के सीने में तीन और एक कनपटी पर गोली मारी गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed