{"_id":"5b37a6a94f1c1bc57b8b4f76","slug":"153037380119-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानी में बालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानी में बालक घायल
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानीखुर्द में शुक्रवार देर रात एक कार्यक्रम के दौरान आठ वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानीखुर्द निवासी संदीप का मढ़ा का कार्यक्रम था। इस दौरान कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। अनिल का आठ वर्षीय पुत्र कुणाल भी खड़ा था। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसके हाथ में चोट लग गई। परिजन घायल कुणाल को लेकर अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि डांस के दौरान किसी ने गोली चलाई थी। वह कुणाल के हाथ में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। हालांकि इस संबंध में पीड़ित परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा के अनुसार बालक के घायल होने की जानकारी मिली है। वह मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करा रहे हैं। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।