{"_id":"5b3517654f1c1b614d8b8b02","slug":"1530206053134-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दीराम कंपनी के सुपरवाइजर के खाते से निकाले 4","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हल्दीराम कंपनी के सुपरवाइजर के खाते से निकाले 4
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
दौराला। नोएडा स्थित हल्दीराम कंपनी में कार्यरत एक सुपरवाइजर के खाते से युवक ने 23 हजार रुपये निकाले और 25 हजार रुपये मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला के खाते में ट्रांसफर कर दी। पुलिस ने महिला और उसके पुत्र को हिरासत में लिया है।
कपसाड़ गांव निवासी मोहित सोम नोएडा स्थित हल्दीराम कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। बताया कि मोहित का बेगमबाग मेरठ स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। मोहित का छोटा भाई सुधांशु सोम बुधवार को दौराला क्षेत्र के सकौती स्थित सूरजमल इंटर कॉलेज के निकट लगे एटीएम से रुपये निकालने आया था। एटीएम से रुपये निकालने के बाद वह मशीन पर एटीएम कार्ड रखकर रुपये की गिनती करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक एटीएम में घुसा और उसका कार्ड बदल दिया। सुधांशु के निकलते ही युवक ने पहले 25 हजार रुपये जिला मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी महिला के खाते में ट्रांसफर किए और फिर 23 हजार की रकम निकाली। मोबाइल से मिले मेसेज से खाताधारक को रकम निकाले जाने की जानकारी लगी। पीड़ित ने बैंक से शिकायत की तो खाते से रकम ट्रांसफर होने की बात सामने आई। पीड़ित ने खाताधारक महिला के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एक महिला एवं उसके पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मुख्य बातें
दौराला पुलिस ने एक महिला और उसके पुत्र को हिरासत में लिया
एटीएम कार्ड से महिला के खाते में की गई थी रकम ट्रांसफर