{"_id":"5b34e4b94f1c1b36208b58a3","slug":"15301930825-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट मामले में पीड़ित ने पुलिस को सौंपी फुटेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट मामले में पीड़ित ने पुलिस को सौंपी फुटेज
Updated Thu, 28 Jun 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
मवाना। नगर के काबली गेट में एक फोटोग्राफर के यहां युवती को बंधक बनाकर हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में पीड़ित ने बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर क्राइम को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
काबली गेट निवासी नीरज सहदेव लगभग डेढ़ सप्ताह पहले मेरठ में समारोह में गए हुए थे। इस दौरान उनकी बेटी हर्षिता घर पर अकेली थी। तीन युवकों ने बुकिंग कराने के नाम पर युवती को बंधक बनाकर घर में रखे साढ़े चार लाख और तीन कैमरे लूट लिये थे। नीरज सहदेव बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा से मिले। नीरज ने इंस्पेक्टर क्राइम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज सौंपी। जिसमें बदमाशों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। बदमाश सिल्वर कलर की स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए थे। इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।