{"_id":"5b30099d4f1c1b644d8b863b","slug":"152987484510-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर गया वृद्ध लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोदीनगर गया वृद्ध लापता
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुमशुदगी दर्ज की
किठौर। ग्राम अमरपुर से शनिवार को मोदीनगर रिश्तेदारी मे गया वृद्ध संदिग्ध परिस्थितयों मे लापता हो गया। इस बाबत पुत्र ने गुमशुदगी दर्ज कराई।
ग्राम अमरपुर निवासी अशोक पुत्र सुकरमपाल ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पिता सुकरमपाल पुत्र शिवचरण (81) वर्ष शनिवार को मोदीनगर रिश्तेदारी मे गए थे। लेकिन वहां नहीं पहुंचे काफी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बाबत पुलिस ने रविवार को पुत्र की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है।
सड़क हादसे में दो घायल
किठौर। मेरठ गढ़ मार्ग पर माछरा मोड़ के निकट रविवार दोपहर कार तथा बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को मेरठ अस्पताल मे भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं आई है। वहीं पुलिस के अनुसार घायल बीबीनगर के गांव खरखरी निवासी साबिर पुत्र युनुस बाइक से मेरठ जा रहे थे। रास्ते में इनकी बाइक एक कार से टकरा गई। जिसमें यह दोनाें घायल हो गए। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कालेज में घुसकर अध्यापकों से अभ्रदता, रिपोर्ट दर्ज
किठौर। माछरा स्थित डिग्री कालेज में शनिवार को अध्यापकों के साथ अभ्रदता, गाली गलौच तथा विरोध करने पर सरकारी कागजों को फाड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रविवार को आरोपी किठौर निवासी कथित छात्र नेता शान मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा कायम करते हुए गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा।
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
किठौर। गोविंदपुर शकरपुर निवासी एक व्यक्ति ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कराया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा कायम करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गोविंदपुर निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह शुक्रवार को घर पर अकेला था। इसी दौरान गांव निवासी राजवीर, सुरेंद्र, सुखवीर पुत्रगण मंगत सिंह तथा सुनील पुत्र राजवीर लाठी डंडे लेकर घर पहुंचे और जमकर मारपीट की। मारपीट का शोर सुन लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस बाबत पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज, जेल भेजे
किठौर। मुक्तेश्वरा निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुक्तेश्वरा निवासी नितिन शर्मा पुत्र डब्बू ने बताया कि वह किसी काम से किठौर परिक्षितगढ़ मार्ग से होता हुआ गांव जा रहा था। इसी दौरान राधना गांव के निकट पहुंचते हुए औरंगाबाद हापुड़ निवासी प्रदीप पुत्र अमरेश, मोहित पुत्र सत्यवीर तथा मुक्तेश्वरा निवासी सोनू उर्फ अंकित वहां पहुंचे और गाड़ी को रोकते हुए लोहे की राड़ से मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कायम कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।