फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अल्लीपुर के चार वर्षों के संघर्ष सख्त दिखा पुलिस प्रशासन, शांति समिति की बैठक कर दोनों पक्षों को दी चेतावनी

अल्लीपुर के चार वर्षों के संघर्ष सख्त दिखा पुलिस प्रशासन, शांति समिति की बैठक कर दोनों पक्षों को दी चेतावनी

Sun, 24 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अल्लीपुर के चार वर्षों के संघर्ष सख्त दिखा पुलिस प्रशासन, शांति समिति की बैठक कर दोनों पक्षों को दी चेतावनी
खरखौदा। गांव अल्लीपुर में चल रहे कुरैशी और शेख पक्ष के खूनी संघर्ष को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है। रविवार को एसपी देहात के नेतृत्व में गांव में दोनों पक्षों की बैठक हुई। हालांकि इसमें शेख पक्ष ने विरोधियों को गांव में नहीं घुसने नहीं देने के फैसले पर अडिग रहने का एलान कर दिया। इस पर पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को भविष्य में झगड़ा नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव अल्लीपुर में चार वर्ष पहले ईद की नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ तथा फिर फायरिंग हुई थी। पथराव एवं फायरिंग में शेेख पक्ष के चार युवक घायल हो गए थे। एक युवक को सिर में गोली लगी थी। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस पर कुरैशी पक्ष के छह लोगों को नामजद किया था। जिसमें पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था। जिसमें पांच पैरोल पर आ गए तथा एक अभी जेल में है। शेख पक्ष अब भी कुरैशी पक्ष के किसी भी व्यक्ति को गांव में नहीं घुसने दे रहा है। इसको लेकर चार वर्षों में कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। पांच दिन पहले भी ऐसा ही हुआ था। कुुरैशी पक्ष के कुछ युवक अपने घर पहुंचे तो शेख समाज के लोगों ने विरोध किया था। इस पर दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई थी। जिसमें दो युवक गोली लगाने से तथा चार युवक पथराव में घायल हो गए थे। इस पुलिस मौके पर पहुंची तो शेख पक्ष ने पुलिस को भी बंधक बना लिया था। इस पर पुलिस ने बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में ग्राम प्रधान समेत 15 को नामजद किया था। दोनों पक्षों के सात लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के गले की फांस बना पलायन
अल्लीपुर में कुरैशी समाज का एक ही परिवार है। पूरा गांव शेख बिरादरी का है। बवाल हुआ तो शेख पक्ष ने कुरैशी पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। शेख पक्ष की मांग पर पुलिस नेे कुरैशी पक्ष के सभी युवाओं को हिरासत में लिया था। पुलिस ने कुरैशी समाज की महिलाओं की सुरक्षा न कराकर जबरन उन्हें अपनी गाड़ियों से बाहर भेज दिया था। इस पर कुरैशी पक्ष की महिलायें और बच्चे रिश्तेदारियों में पहुंच गए थे। कुरैशी पक्ष ने अपने घर वापस जाने की मांग की तो पुलिस में हलचल मच गई। इस पर पुलिस ने अल्लीपुर में पहले दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक करानी चाही। उन्हें गांव के ही प्राइमरी स्कूल में बुलाया। शेख समाज के लोगों को कुरैशी समाज के लोगों की गांव में आने की जानकारी मिली तो उन्होंने गांव में नहीं घुसने की चेतावनी दी। जिसमें पुलिस ने शेख समाज के लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद कुरैशी समाज की बिजली बंबा पुलिस चौकी पर समस्या सुनी। जिसमें एसपी देहात राजेश कुमार सिंह ने दोनों पक्षों से शांति व सौहार्द बनाने की अपील की। पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी कि भविष्य झगड़ा न करें। वहीं, सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी और इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी दोनों ने भी हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
एसपी देहात ने शेख और कुरैशी पक्ष के लोगों की बैठक बुलाई
शेख पक्ष ने विरोधियों को गांव में नहीं घुसने देने का किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed