फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक सप्ताह पूर्व चिकित्सक पर हुए जानलेवा हमले में हमलावरों का सुराग नहीं लगाए जाने पर रोष व्यक्त किया गया।

एक सप्ताह पूर्व चिकित्सक पर हुए जानलेवा हमले में हमलावरों का सुराग नहीं लगाए जाने पर रोष व्यक्त किया गया।

Sun, 24 Jun 2018 06:52 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व चिकित्सक पर हुए जानलेवा हमले में हमलावरों का सुराग नहीं लगाए जाने पर रोष व्यक्त किया गया।
मवाना। एक सप्ताह पूर्व डॉ. फराहीम पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। इसके चलते शनिवार रात आयोजित बैठक में पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताया तथा सोमवार को सीओ और थाना प्रभारी का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डॉ. फराहीम बीते शनिवार को मोहल्ला हीरालाल स्थित अपनी ससुराल से मिल रोड स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। प्रीतनगर ढलान के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन पर तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला किया तथा इसके बाद फरार हो गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में उसी रात पुलिस को सूचना दी थी तथा रविवार को अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बार-बार चेतावनी के बाद भी पुलिस अभी तक हमलावरों का सुराग नहीं लगा पाई है। इस संबंध में शनिवार रात डॉ. फराहीम के आवास पर बैठक हुई। जिसमें डॉ. फराहीम पर हुए जानलेवा हमले तथा दवा व्यापारी विपिन शर्मा को गोली मारकर लूटने, 18 जून को रामबाग के निकट युवती को बंधक बनाकर लाखों रुपये लूट में शामिल बदमाशों का पुलिस सुराग लगाने में नाकाम रही है। यहां पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष है। बैठक में निर्णय किया कि 25 जून को सीओ और थाना प्रभारी का घेराव किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता व्यापारी नेता अरुण गुप्ता ने की। बैठक में व्यापारी नेता कैलाश कौशिक, सुरेश चंद आर्य, भूपेंद्र त्यागी, आदित्य गोयल, अभय राजवंशी, मुकुल रस्तोगी, योगेश गोला, सुशील कुमार, राजेश अग्रवाल, मो. शाहवेज, डॉ. वासिफ, आबिद सैफी, वकील मलिक, शाहनवाज, अभयवीर गर्ग, बिजेंद्र गर्ग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
नगरवासियों ने बैठक करके पुलिस की कार्यशैली पर जताया रोष
डॉ. फराहीम पर जानलेवा हमला और दवा व्यापारी से लूट का खुलासा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed