फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोबाइल पर आपति जनक पोस्ट को लेकर मुस्लिम समाज में रोष

मोबाइल पर आपति जनक पोस्ट को लेकर मुस्लिम समाज में रोष

Fri, 22 Jun 2018 09:52 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर आपति जनक पोस्ट को लेकर मुस्लिम समाज में रोष
सरधना। क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने से समुदाय विशेष के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बैठक करके पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई कराने का निर्णय किया। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने शनिवार सुबह थाने बुलाने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पैगंबर के संबंध में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी है। गांव दुर्वेशपुर निवासी शाहनवाज पुत्र दिलशाद के मोबाइल पर देखी पोस्ट की जानकारी मुस्लिम समाज के लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। इस पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीण चेयरमैन सबीला अंसारी के घर पहुंचे और जानकारी दी। यहां बैठक करके पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रणनीति बनाई गई। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया। थाना प्रभारी ने बताया की इस समय तो मुलाकात संभव नहीं है कुछ लोग शनिवार सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दे दें। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमेन निजाम अंसारी, पूर्व प्रधान अब्दुल रऊफ खान, नसीम खान, मौलाना आशिम, आबिद खान, जहीर अंसारी, इमरान खान, शाहवेज अंसारी, आरिफ, शमीम, शाहनवाज आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed