फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोतस्करों को जेल भेजा।

गोतस्करों को जेल भेजा।

Wed, 13 Jun 2018 10:03 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
गोतस्करों को जेल भेजा।
परीक्षितगढ़। दो दिन पूर्व गांव सौंदत्त में मुठभेड़ के दौरान पकडे़ गए छह गोतस्करों का तीन तमंचे, पांच कारतूस बरामद कर चालान कर दिया। वहीं, पुलिस मौके से फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मुखबिर ने मंगलवार दोपहर जानकारी दी कि गांव सौदत्त के जंगल में कुछ तस्कर गोकशी करने की फिराक में हैं। इस पर एसएसआई पवन मलिक ने भारी फोर्स के साथ सौंदत्त के जंगल में छापा मारा और मुठभेड़ के बाद छह गोतस्करों को हिरासत में लिया। हालांकि दो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस मौके से दो गाय बरामद कर थाने ले आई। पकडे़ गए युवकों ने अपना नाम फलावदा कस्बे के मोहल्ला जटान निवासी कपिल पुत्र गंभीर, कल्लू पुत्र सोमपाल, जॉनी पुत्र सुभाष, ग्राम महलका निवासी वसीम पुत्र इश्तकार, शादाब और जावेद निवासी ग्राम सौंदत्त बताया। आरोपी वसीम, कल्लू एवं जॉनी से एक-एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि ग्राम सौंदत्त निवासी गोतस्कर वहाब पुत्र बाबू, ममनून पुत्र गफ्फार मौके से फरार हो गए थे। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने छह आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जॉनी खरीदता था गोवंश
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि हिंदू होने के कारण आरोपी जॉनी पर कोई शक नहीं करता था। वह फलावदा क्षेत्र से गाय खरीदकर तस्करों को कटान के लिए बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठनों में रोष
गांव सौंदत्त के जंगल में गोकशी की घटनाएं आम हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। भाजपा नेताओं ने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में फिर गोकशी की घटना हुई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

संग्रह अमीन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम नारंगपुर में दस दिन पूर्व कर्ज में डूबे किसान की हृदय गति रुकने से मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने थाने पहुंचकर संग्रह अमीन के खिलाफ उत्पीड़न की तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर उसे टरका दिया।
ग्राम नारगंपुर निवासी 50 वर्षीय किसान गिरवर पुत्र झुम्मन की थाना हस्तिनापुर के गांव मनोहर बदवी में पच्चीस बीघा भूमि है। गिरवर ने उक्त भूमि को बंधक कर सैनी स्थित ओरियंटल बैंक से ट्रैक्टर के लिए वर्ष 2011 में 8 लाख 30 हजार रुपये का लोन लिया था। वह समय पर बैंक लोन जमा नहीं किए जाने पर गिरवर पर ब्याज समेत 13 लाख 84 हजार रुपये का बकाया था। बैंक ने लोन जमा नहीं होने पर गिरवर की आरसी काटकर तहसील भेज दी थी। मृतक किसान की पत्नी शकुन्तला बुधवार को थाने पहुंची। आरोप लगाया कि दस दिन पूर्व संग्रह अमीन राकेश गिरी कर्ज में डूबे उसके पति मृतक गिरवर पास पहुंचा था। उसने तहसील की आरसी दिखाकर मकान की कुर्की और नीलामी वांरट दिखाकर मामले को रफा-दफा करने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। अमीन के उत्पीड़न के चलते उसके पति गिरवर की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने अमीन राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। हालांकि पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर लेकर उसे टरका दिया। वहीं, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय दिलाने की बात कही।



बैंक शाखा में कैमरे लगाने का निर्देश
फलावदा। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर राजेंद्र प्रेमी ने बुधवार को स्थानीय शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बैंकों में सुरक्षा के लिए गार्डों की भर्ती कराई जाएगी। किसानों को शीघ्र लाभांश दिलाया जाएगा। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर राजेंद्र प्रेमी ने बुधवार को फलावदा शाखा का निरीक्षण कर कहा कि अब सहकारी बैंकों में कर्मचारियों और ग्राहकों का शोषण नहीं होगा। पार्टी के एजेंडे के मुताबिक पारदर्शिता के साथ काम होगा। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों से जनता को सीधे जोड़ने की कवायद होगी। बैंकों के आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने शाखा प्रबंधक को बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वे जनता एवं व्यापारी वर्ग से संपर्क स्थापित करके उन्हें बैंक से जोड़ें। बैंकों में शिकायत पेटिका भी लगवाई जाए। नगर पंचायत के संविदा कर्मियों की शिकायत पर उन्होंने बैंक से ऋण सहुलियत उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रवीण शर्मा, महेश गुर्जर, नरेश विश्नोई, ध्यान सिंह, केपी सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed