फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवाहिता से अपहरण के बाद गैंगरेप

विवाहिता से अपहरण के बाद गैंगरेप

Tue, 12 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से अपहरण के बाद गैंगरेप
मुंडाली/मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर गांव के ही आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह घर के बाहर नल पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि गांव निवासी मोनिस ने अपने साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया। उधर, विवाहिता की उसके परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं लगा। गांव में खोजबीन करने पर कुछ लोगों ने बताया कि गांव का युवक अपने साथियों के साथ उसे ले गया है। पीड़ित परिजन बताई गई जगह पर पहुंचे तो विवाहिता कमरे में निवस्त्र हालत में बंधक मिली। आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। विवाहिता के पति की सूचना पर एसओ मुंडाली उपेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक जांच में सामने आया कि मोनिस मुख्य आरोपी है। विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मंगलवार को उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
मुंडाली थाना क्षेत्र का मामला, नल पर पानी भरने गई थी
गांव के ही चार युवकों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed