फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेता की मां और इंस्पेक्टर की बहन से लूट

भाजपा नेता की मां और इंस्पेक्टर की बहन से लूट

Sat, 26 May 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता की मां और इंस्पेक्टर की बहन से लूट
मोदीपुरम (मेरठ)। बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को दिन निकलते ही पुलिस को चुनौती दे दी। पता पूछने के बहाने भाजपा नेता की मां से कुंडल और इंस्पेक्टर की बहन से चेन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

30 मिनट में दो वारदात
पल्लवपुरम फेज-1 मकान संख्या बीएच-131 निवासी भाजपा नेता ज्ञानेंद्र वर्मा परिवार के साथ रहते है। शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे ज्ञानेंद्र की माताजी शांति देवी घर के बाहर खड़ी थीं। इसी बीच वहां बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उनसे एक घर का पता पूछा। वे कुछ जवाब देतीं, बदमाश ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और सोने के कुंडल लूट लिए। इस वारदात के बाद करीब 30 मिनट के अंदर ही दोनों बदमाश पल्लवपुरम फेज-2 एस पॉकेट में मकान संख्या एस-86 के बाहर पहुंचे। यहां इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल की चचेरी बहन ममता कपिल ब्रह्मपुरी से अपने मायके में मां उर्मिल शर्मा से मिलने आई थीं। ममता के सगे भाई गीतेश बरेली में इंस्पेक्टर हैं। दोनों बदमाशों ने घर के बाहर खड़ीं ममता से पता पूछने के बहाने ही सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन

कहां चला चेकिंग अभियान
सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन तब तक लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे। बताया गया कि लुटेरे उदय पार्क कॉलोनी के पास एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। दोनों पीड़ितों ने लूट का केस दर्ज कराया है। सवाल है कि बदमाश आधा घंटा तक पल्लवपुरम पेज-1 व दो में घूमते रहे और पुलिस चेकिंग के दावे करते रहे। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवीर का पूछते हैं पता
स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते बदमाश लगातार वारदात कर रहे हैं। बदमाश किसी जसवीर नाम के व्यक्ति का पता पूछते हैं और मौका मिलते ही कुंडल या चेन लूट लेते हैं। पांच दिन पूर्व पल्लवपुरम फेज-1 में शिक्षक की पत्नी शशि त्यागी से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूटे थे। बृहस्पतिवार को आभा त्यागी नाम की महिला से लूटपाट की थी। अब शुक्रवार को भी घटनाएं कर डालीं। लोगों का यह भी आरोप है कि घटना होने के बाद इंस्पेक्टर पल्लवपुरम मौके पर नहीं पहुंचते। एक अंडर ट्रेनिंग दरोगा को भेज दिया जाता है। इसकी शिकायत एसपी सिटी से भी की गई थी।

जल्द करेंगे खुलासा
पल्लवपुरम क्षेत्र में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। एक गैंग घटना को अंजाम दे रहा है। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। पुलिस टीम लगी है। जल्द ही इन घटनाओं का खुलासा होगा। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed