फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रहमापुर में उधार के रूपये के मांगने मारी गोली

रहमापुर में उधार के रूपये के मांगने मारी गोली

Wed, 23 May 2018 07:32 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
रहमापुर में उधार के रूपये के मांगने मारी गोली
बहसूमा। बहसूमा के रहमापुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक को परिवार के ही चार लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल को परिजनों ने मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल के भाई ने थाने में चार लोगों के खिलाफ जान लेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रहमापुर निवासी विजयपाल पुत्र रामानंद ने बताया कि परिवार के ही रोहताश पुत्र नैन सिंह ने चार साल पहले डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। अब वह तथा उसके भाई नरेश ने उनसे कई बार रुपये देने का तकादा किया। रुपये नहीं देने के उद्देश्य से बीते मंगलवार को रोहताश व उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ गाली गलौच व मारपीट की थी तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार सुबह वह तथा उसका भाई नरेश खेत पर जा रहे थे। रास्ते मे गांव के बीच में रोहताश, रोहताश के भाई कालू राम, रोहताश के पुत्र गोलू उर्फ कोशिंद्र, रोहताश के पिता नैन सिंह ने घेराबंदी कर तमंचे से गोली बरसा दी। गोली सीधी नरेश की कमर में लग पेट में पार हो गई। उसने इधर-उधर छिपकर जैसे तैसे जान बचाई। दिन निकलते ही गांव के बीचों-बीच हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हवा में तमचें लहराते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल नरेश को परिजनों ने मेरठ के प्राइवेट आईआईएमटी अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। घायल के भाई विजयपाल ने पुलिस में उक्त चारों के खिलाफ जान से मारने की नियत से हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ अजय चौधरी ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। गांव में चर्चा है कि रुपये के लेन-देन को लेकर मंगलवार की शाम को रोहताश की मां मुन्नी 70 वर्ष को गंभीर रूप से घायल के भाई विजयपाल ने मारपीट कर घायल कर दिया था। शायद मां के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के उद्देश्य से बुधवार को इस वारदात को अंजाम दिया गया हो।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दिन निकलते ही गांव में हुई फायरिंग से फैली दहशत


दुकानदार का गल्ला लेकर भागे बदमाश
बहसूमा। दो लीटर सरसों का तेल लेने गए दो युवक दुकानदार का गल्ला उठाकर भाग गए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
कस्बा स्थित असलम पुत्र शगीर अहमद ने बताया कि उसकी कस्बे के बटावली मार्ग स्थित आटा चक्की व स्पेलर है। बुधवार शाम बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए और दो लीटर सरसों का तेल मांगा। जैसे ही वह सरसों का तेल लेने के लिए अंदर दुकान में गया तो इस दौरान बाइक सवार दोनों युवक दुकान पर रखा गल्ला उठाकर भाग गए। दुकानदार का कहना है कि गल्ले में लगभग दस हजार रुपये की नकदी व स्पेलर का लाइसेंस भी रखा था। पीड़ित ने बहार निकलकर शोर मचाया लेकिन तब तक चोर भाग गए थे। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर बाइक चोरों की कस्बे में यह दूसरी घटना है। अभी एक माह पूर्व कस्बे के मुख्य बाजार व्यापारी महेश अजराड़िया की किराना की दुकान से भी सामान की सूची देकर दुकान के बहार रखा बीडी की बोरा उठाकर भाग गए थे। आज तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। व्यापारियों ने पुलिस से इन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
मुख्य बातें
तेल लेने अंदर गया था दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed