फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जानलेवा हमले का आरोपी पीसीआर पर

जानलेवा हमले का आरोपी पीसीआर पर

Wed, 16 May 2018 08:16 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले का आरोपी पीसीआर पर
खरखौदा। तीन माह पहले युवती से प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक के पिता पर जानलेवा हमला कर दिया था। घायल पक्ष की ओर से पड़ोसी युवक एवं उसके रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दोनों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को रिमांड पर लिया है। उसकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

तीन माह पहले गांव फफूंडा में पंकज पुत्र देवीशरण और प्रवीण पुत्र भगवत दोनों पक्षों में युवती से प्रेम प्रसंग के चलते विवाद हो गया था। जिसमें बीती नौ फरवरी को प्रवीण ने अपने रिश्तेदार सचिन पुत्र ईश्वर सिंह निवासी रसूलपुर गांवड़ी के साथ पंकज के मकान पर पहुंचा था। वे पंकज के पिता को किसी काम के बहाने घर से बुलाकर ले जाने लगे। घर से बाहर निकलते ही प्रवीण और सचिन ने देवीशरण को सिर में गोली मार दी थी। परिजनों ने घायल देवीशरण को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में पंकज ने दोनों को नामजद करते हुए जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था। जिसमें बाद में दोनों आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने बुधवार को सचिन को छह घंटे रिमांड पर लिया। पुलिस ने गांव फफूंडा में एस्सार पेट्रोल पंप के निकट से झाड़ियों से हमले में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed