फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीड़िता का गवाही से पहले छोटी बहन सहित अपहरण।

पीड़िता का गवाही से पहले छोटी बहन सहित अपहरण।

Wed, 16 May 2018 07:56 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता का गवाही से पहले छोटी बहन सहित अपहरण।
फलावदा। कोर्ट में गवाही से रोकने के लिए आरोपियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारों के बल पर पीड़ित को उसकी छोटी बहन समेत अगवा कर लिया। आरोपियों द्वारा अपहृत बालिका की हत्या कर देने की धमकी देकर मुकदमे में फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। इस सनसनीखेज घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन

गत वर्ष 23 जुलाई को 15 वर्षीय किशोरी का सकौती निवासी कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इस मुकदमे का मुख्यारोपी परविंदर अभी तक जेल में बंद है। उसकी भाभी ज्योति जमानत पर बाहर है। यह मुकदमा मेरठ एडीजे चतुर्थ के न्यायालय में विचाराधीन है। 17 मई को पीड़ित को बतौर गवाह कोर्ट में पेश होना था। उसके पिता ने बताया कोर्ट में पहुंचने से रोकने के लिए मंगलवार शाम करीब पांच बजे पांच लोग हथियारों के बल पर पीड़ित और उसकी छोटी बहन को गाड़ी में उठा ले गए। पीड़ितों के पिता द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी गई। थाने में मोंटी, पंकज, महेंद्र, आनंद व जोगिंदर आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने भारी फोर्स के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ पाए। एक आरोपी ने दिन निकलते ही लड़कियों के पिता को मुकदमा वापस नहीं लेने पर अपहृत बालिका की हत्या करने की चेतावनी दी है। इस बाबत स्थानीय पुलिस को अवगत करा दिया है। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष जनक सिंह चौहान का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही लड़कियों को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल की इकाई का गठन
फलावदा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि दलाली करने की बजाय व्यापारी संगठन व्यापारियों के हित में संघर्ष करें। व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। फलावदा में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि सभी जाति वर्ग के व्यापारियों को जोड़कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल सक्रिय हुआ है। इसी शृंखला में फलावदा इकाई का गठन किया गया है। कार्यक्रम में बतौर अतिथि चेयरमैन अब्दुल समद ने व्यापारियों को पंचायत की ओर से तमाम सहूलियतें प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सैयद रेहानुद्दीन, पूर्व चेयरमैन नैयर आलम, मिर्जा शफीकुद्दीन ने भी विचार व्यक्त कर व्यापारियों का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। संगठन का विस्तार करते हुए अनुज सैनी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अतिरिक्त फलावदा नगराध्यक्ष सतीश कुमार को बनाया गया है। कार्यक्रम का संचालन हाफिज सलीम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तनवीर सभासद, मानसिंह चंद्रा, सुमेर सिंह, पवन, नीरज, सुशील कुमार, लोकेश चंद्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed