फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिल यार्ड से ट्रक चोरी, मीरापुर से बरामद

मिल यार्ड से ट्रक चोरी, मीरापुर से बरामद

Thu, 26 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मिल यार्ड से ट्रक चोरी, मीरापुर से बरामद
मवाना। चोरों ने मिल यार्ड से बुधवार देर रात ट्रक चोरी कर लिया। ट्रक मालिक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और जीपीएस की मदद से पीछा किया। देर रात ट्रक मीरापुर स्थित मंडी के निकट बरामद हुआ।
विज्ञापन

मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी शाहनवाज पुत्र मैराज का ट्रक ग्राम किशोरपुर सेंटर से मिल तक गन्ना लाने में लगा है। शाहनवाज ट्रक स्वयं चलाता है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार देर रात गन्ना डालने के बाद वह किसी कार्य से बाजार में आया था। वहां से लौटने पर ट्रक उक्त स्थान पर नहीं था। जिस पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने जीपीएस की मदद से ट्रक का पीछा किया। मीरापुर स्थित मंडी के पास से ट्रक खड़ा मिला। उसमें एक युवक बैठा था। इस पर पीड़ित ने मामले की जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने फिरोज नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर ट्रक बरामदगी की जानकारी पुलिस को दी। एसएसआई करतार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


दो भाइयों में लाठी-डंडे चले
मवाना। बोहड़पुर गांव में मकान के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दो भाइयों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान दोनों की पत्नियों में भी जमकर हाथापाई हुई। बीचबचाव में आई मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बड़े भाई ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोहड़पुर निवासी महफूज पुत्र दिलशाद का अपने भाई सरफराज से मकान को लेकर झगड़ा चल रहा है। इस पर दोनों भाइयों में आज कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दोनों में मारपीट होते देख दोनों की पत्नियों में भी हाथापाई शुरू हो गई। मां जैनब बीचबचाव के दौरान घायल हो गई। वहीं, थाने पहुंची सरफराज की पत्नी अमरीन ने अपनी जेठानी शादिया पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया। महफूज ने छोटे भाई सरफराज के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसएसआई करतार सिंह का कहना है कि पुलिस ने सरफराज को हिरासत में ले रखा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed