फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 21 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव दुल्हैड़ा में बृहस्पतिवार देर रात कार सवार युवकों ने भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। भाजपा नेता ने किसी से दुश्मनी न होना बताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव दुल्हैड़ा निवासी गौरव चौहान भाजपा दौराला ब्लॉक के मंडल महामंत्री हैं। गौरव के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे कार सवार युवकों ने उनके घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। देर रात गोलियों की आवाज से गांव में जाग हो गई। घरों से बाहर निकले ग्रामीणों ने हमलावरों की घेराबंदी का प्रयास किया। लेकिन आरोपी युवक फरार होने में सफल रहे। दहशत में आए गौरव के परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली। पुलिस को मौके से दो खोखे भी बरामद किए हैं। हमलावरों द्वारा आधा दर्जन राउंड से ज्यादा फायरिंग करना बताया गया।
विज्ञापन

गौरव ने तहरीर में बताया कि चार दिन पहले भी इसी तरह फायरिंग की गई थी। लेकिन उस समय उसने इस बात की अनदेखी कर दी थी। गौरव का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन दो बार हमला होने पर पुलिस इसकी गहराई से जांच कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed