{"_id":"5ad233164f1c1b05418b4661","slug":"15237250813-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नवविवाहिता तथा अपहरण करने वाले आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी है।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नवविवाहिता तथा अपहरण करने वाले आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी है।
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
परीक्षितगढ़।
ग्राम ऐतमादपुर निवासी नवविवाहिता के अपहरण का मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पुलिस रात-दिन अपहरण के मुख्य आरोपी शातिर शहजाद को तलाशने में जुटी है। घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस नवविवाहिता को बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं हिंदू संगठनों में आक्रोश है।
एक सप्ताह पूर्व ग्राम अल्लीपुर मार्ग से नवविवाहिता मायके ग्राम ऐतमादपुर से ससुराल लौट रही थी। उसका कार सवार शातिर शहजाद और उसके साथियों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया था। इसके चलते नगर और देहात में भारी आक्रोश है। 16 अप्रेैल तक नवविवाहिता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने महापंचायत की ऐलान किया हुआ है। महापंचायत के आयोजन के चलते हड़कंप है। प्रशासन ने नवविवाहिता की बरामदगी को लेकर एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, एसओजी लगा रखी है। हालांकि एक सप्ताह बाद भी पुलिस खाली हाथ है।
उधर, महापंचायत की तैयारी जोरों पर चल रही है। वहीं, प्रशासन महापंचायत के आयोजक भाजपा नेता प्रधान चीकू बढ़ला, चेयरमैन अमित मोहन टीपू से संपर्क करके इसे टालने के प्रयास में लगा है। वहीं, महापंचायत की तैयारी को लेकर खुफिया विभाग गोपनीय रिपोर्ट लगातार शासन को भेज रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में डेरा डाला
सूत्रों के अनुसार अपहरण का मुख्य आरोपी शहजाद नवविवाहिता को लेकर दूसरे राज्य में चला गया है। जिसके चलते एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, एसओजी और थाना पुलिस उसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब एवं अन्य राज्यों में तलाश रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
मुख्य बातें
ऐतमापुर निवासी नवविवाहिता के अपहरण का मामला
प्रशासन महापंचायत आयोजकों को मनाने में जुटा