फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला ने अभद्रता का आरोप लगा पचास हजार रुपये कराए गायब

महिला ने अभद्रता का आरोप लगा पचास हजार रुपये कराए गायब

Mon, 09 Apr 2018 08:51 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
महिला ने अभद्रता का आरोप लगा पचास हजार रुपये कराए गायब
दौराला।
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे स्टेशन पर मटौर ग्राम प्रधान के भाई पर एक महिला ने अभद्रता करने का आरोप लगाकर अपने साथियों से मारपीट करा दी। महिला और उसके साथी पचास हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने आनन-फानन में ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोपियों की तलाश की तो वे दौराला चौराहे पर मिले। हालांकि उनमें से एक युवक फरार मिला। उसी पर लूट की धनराशि थी। ग्रामीण आरोपियों को अपने साथ गांव में ले गए। इसकी जानकारी दौराला पुलिस को मिली तो उसने जीआरपी का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया।

मटौर गांव निवासी कल्लन शाम के समय दौराला रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। उसके पास पचास हजार रुपये थे। वह स्टेशन पर किसी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक महिला उसके पास आकर बैठ गई। उसने कल्लन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया तथा अपने साथियों को बुला लिया। महिला के साथियों ने कल्लन से मारपीट करके पचास हजार रुपये लूट लिये तथा फरार हो गए। युवक ने फोन करके ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इस पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हमलावरों की तलाश की तो वे दौराला चौराहे पर मिले। ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। जिस पर धनराशि थी वह फरार मिला। ग्रामीण तीन आरोपियों को पकड़कर गांव ले गए। वहीं, इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्र ने बताया कि मामला जीआरपी क्षेत्र का है। उसे सूचना दे दी गई है। पीड़ित मटौर गांव के प्रधान का भाई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पीड़ित से पचास हजार रुपये लूटे, पुलिस ने मामला जीआरपी का बताया
दौराला रेलवे स्टेशन की है वारदात, पुलिस ने वारदात से पल्ला झाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed