{"_id":"5abd1a224f1c1bcd618b4580","slug":"152234269713-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने गांव खेडी मनिहार निवासी युवक से बाइक तथा नगदी लूटकर फायर करते हुए फरार हो गए।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने गांव खेडी मनिहार निवासी युवक से बाइक तथा नगदी लूटकर फायर करते हुए फरार हो गए।
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने गांव खेड़ी मनिहार निवासी इमरान को बाईपास स्थित रजवाहे के निकट तमंचे के बल पर रोक लिया तथा इमरान से बाइक, मोबाइल तथा नगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
गांव खेड़ी मनिहार निवासी इमरान पुत्र अलाउद्दीन देर शाम करीब 8.30 बजे स्पेलंडर बाइक पर सवार होकर फलावदा से गांव लौट रहा था। बताया कि दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने गांव पिलौना से इमरान का पीछा करना शुरू किया। इमरान गांव निलौहा को पार करके रजवाहे के पास पहुंचा तो पीछे से इमरान पर फायर किया।
बदमाशों ने हेलमेट मारकर इमरान को गिरा दिया। इसके बाद उससे बाइक, मोबाइल फोन तथा जेब में रखी नगदी लेकर फायर करते हुए फरार हो गए। लूट की सूचना पुलिस को लगी। प्रदेश सरकार की नीतियों आदि को बताने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री मवाना पहुंच रहे हैं। आनन फानन में ही पुलिस ने पीड़ित को जीप में बैठाकर बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस इस घटना को छिपाने में लगी है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।