फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप

पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप

Wed, 28 Mar 2018 08:03 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप
मवाना। गांव जंधेड़ी निवासी युवक ने मवाना पुलिस तथा लड़की पक्ष के लोगों पर मंगलवार रात घर में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव जंधेड़ी निवासी गौरव ने बताया कि उसके भाई ने गांव की ही लड़की से शादी की है। जिसके कागजात लड़की ने पुलिस को भेज दिए हैं। उसने अपने परिजनों से जान को खतरा बताया है। इसके बावजूद पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले गांव वाले इस मामले में लड़की बरामदगी को लेकर थाने का घेराव कर चुके हैं।

गौरव ने आरोप लगाया कि बीती रात लड़की पक्ष के लोग पुलिस के साथ पहुंचे तथा उनके घर के दरवाजे आदि तोड़ दिए। इतना ही नहीं घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने धमकी दी कि लड़की को उसके परिजनों को सौंप दो। गौरव का कहना है कि उनको फोन पर लगातार धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मवाना में भी उनके मकान में तोड़फोड़ की। इस संबंध में थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि आरोपी के घर पर दबिश दी गई। दरवाजे पहले से ही खुले थे। इसलिए तोड़फोड़ करने का सवाल ही नहीं उठता है। उनका आरोप निराधार है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
जंधेड़ी में गांव की युवती से शादी करने का मामला
परिजनों का आरोप फोन पर दी जा रही धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed