फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Triple talaq given over WhatsApp call

Lucknow News: व्हाट्सएप कॉल पर दिया तीन तलाक

Wed, 14 Oct 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given over WhatsApp call
व्हाट्सएप कॉल पर दिया तीन तलाक
गुडंबा। फूलबाग निवासी शाजिया ने बाराबंकी के जरौली निवासी पति नूर मोहम्मद पर व्हाट्सएप कॉल पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। शाजिया के मुताबिक, 15 अप्रैल 2018 को हुए निकाह के बाद वह पति के साथ डालीगंज में रहने लगीं। आरोप है कि वर्ष 2020 में बाराबंकी स्थित ससुराल में सास जोहरा, ससुर मुहर्रम अली, देवर नबी अहमद और ननदों ने उनकी पिटाई कर पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। वह वर्ष 2022 से पति और ससुराल वालों से अलग रह रही हैं। पति छह साल के बेटे का खर्च भी नहीं देता है। 13 नवंबर 2025 की रात पति ने फोन कर 30 से 40 हजार रुपये लेकर तलाक देने की बात कही। 27 नवंबर को व्हाट्सएप कॉल पर तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पति समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed