फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापारी का नौ वर्षीय बेटा लापता, 24 घंटे के बाद भी सुराग नही

व्यापारी का नौ वर्षीय बेटा लापता, 24 घंटे के बाद भी सुराग नही

Fri, 16 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी का नौ वर्षीय बेटा लापता, 24 घंटे के बाद भी सुराग नही
खरखौदा।
विज्ञापन

कस्बा खरखौदा निवासी एक व्यापारी का नौ वर्षीय पुत्र बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर शाम तक बच्चे का सुराग नहीं लग सका तो परिजनों ने देर रात पुलिस को जानकारी दी। बच्चे के अपहरण की सूचना पाकर सीओ किठौर और एसपी देहात ने बच्चे के परिजनों से जानकारी ली।

कस्बा खरखौदा के वार्ड 11 मोहल्ला खड़खड़ियान में मनोज पुत्र मोहनलाल गोयल का परिवार रहता है। मनोज की मकान के पास स्थित किराने की दुकान है। मनोज के दो बेटे व एक छोटी बेटी है। मनोज, उसकी पत्नी रश्मि, पुत्र कार्तिक (11) एवं एक वर्षीय बेटी सभी मेरठ गए हुए थे। घर पर मनोज का नौ वर्षीय बेटा दक्ष उर्फ बिन्नू एवं उसकी बहन ही थी। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे दक्ष अपनी बुआ को दुकान पर अकेला छोड़कर मैन बाजार में रिपेयर के लिए दिया मोबाइल फोन लेने गया था। वहां उसे दुकानदार नहीं मिला। इसके बाद दक्ष संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शाम के वक्त दक्ष के माता-पिता मेरठ से लौटे तो उन्होंने बेटे के बारे में जानकारी ली। दक्ष का सुराग नहीं लग सका। परिजनों के पहले सोचा कि दक्ष अक्सर कस्बे में अपने दोस्तों के यहां खेलने चला जाता था। देर शाम तक भी दक्ष का सुराग नहीं लगा तो परिजनों के तलाश शुरू की। दोस्तों एवं परिवार के सभी लोगों से जानकारी की परंतु दक्ष का सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने इस मामले में तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। व्यापारी के बेटे का अपहरण होने की सूचना पाकर परिजनों ने जानकारी ली। बाद में परिजनों एवं अन्य व्यापारियों के साथ कस्बा एवं गांवों में कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। व्यापारी के बेटे के अपहरण की सूचना पाकर सीओ किठौर हरिमोहन सिंह भी पहुंच गये। पुलिस ने रात्रि में मेरठ समेत आसपास के जिलों में सूचना फ्लैश करा दी। उधर, व्यापारियों में बढ़ते रोष एवं बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए एसपी देहात राजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से बच्चे के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बच्चा जहां बाजार में गया तथा किस-किस से मिला सभी से एसपी देहात ने पूछताछ की। उन्होंने खरखौदा पुलिस ने इस मामले में सभी पहलुओं पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पीड़ित परिजनों ने बच्चे की सकुशल बरामदगी का भी आश्वासन दिया है। वहीं, इस मामले में इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, अलग-अलग टीमें बनाकर आसपास के जिलों में रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस्तहार लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कस्बा खरखौदा के व्यापारी का पुत्र बाजार से रिपेयर के लिए दिया मोबाइल लेने गया था
पुलिस चौबीस घंटे से अधिक बीत जाने के बावजूद सुराग नहीं लगा सकी
एसपी देहात ने कस्बे में पहुंचकर पीड़ित परिजनों से ली जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed