{"_id":"5aabe3e34f1c1b8f778b5cf2","slug":"15212146818-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
Updated Fri, 16 Mar 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर।
थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग से बृहस्पतिवार देर रात कार सवार युवक जबरन एक किशोरी को उठा कर ले गए। इस बीच किशोरी का शोर सुनकर ग्रामीणों ने कार का पीछा किया परंतु आरोपी भाग निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। वहीं, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है।
थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बीती देर रात पानी पीने के लिए उठी थी। पहले से घात लगाए गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवकों ने उसे अगवा करके कार में डाल दिया। इस बीच किशोरी का शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण जाग गए। जिस पर उन्होंने आरोपियों की कार का पीछा किया। हालांकि आरोपी मौके से किशोरी को लेकर भाग निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद शुक्रवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने मामले की तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करते हुए किशोरी की बरामदगी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान थाने पहुंची भीड़ को देख पुलिस के होश उड़ गए। जिसके चलते पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को शांत कराया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। वहीं, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है। हालांकि ग्रामीणों ने किशोरी की जल्द बरामदगी नहीं होने की दशा में एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी है। हालांकि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
पीड़ित परिजनों का रिपोर्ट नहीं लिखने पर पुलिस के खिलाफ हंगामा
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव